लायंस व लियो क्लब का 30 वां पद स्थापना व शपथ ग्रहण एवम् अवार्ड वितरण समारोह आयोजित ।

Published On:

Date:

लायंस व लियो क्लब का 30 वां पद स्थापना व शपथ ग्रहण एवम् अवार्ड वितरण समारोह आयोजित ।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
लायंस क्लब बिजयनगर की 30 वीं कार्यकारिणी का पदस्थापन व शपथ ग्रहण एवं अवार्ड वितरण समारोह कोगाटा पैराडाइज बिजयनगर में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत पाल लायन सुरेश गोयल व मुख्य शपथ ग्रहण अधिकारी पूर्व बहू प्रांतीय अध्यक्ष लायन अविनाश शर्मा ,नवीन सदस्यों के शपथ ग्रहण अधिकारी उप प्रान्तपाल प्रथम लायन सी पी विजयवर्गीय, डिस्ट्रीक डिग्निटीरी संभागीय अध्यक्ष लायन संजय महावर, डिस्ट्रीक डिग्निटीरी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर सुवालाका, विशिष्ट अतिथि पूर्व बहु प्रांतीय अध्यक्ष लायन अरविंद चतुर, पूर्व प्रांतपाल लायन पूर्णिमा खंडेलवाल,उप प्रान्तपाल द्वितीय लायन जितेंद्र मित्तल सहित इत्यादि कईं पूर्व बहु प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व प्रांतपाल गण के अतिथियों में संपन्न हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मेल्विन जोन्स व देव चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया गया । ध्वज वंदना लायन दीपिका सोनी द्वारा की गई ।कार्यक्रम में नृत्य का प्रस्तुतीकरण लियो समृद्धि गट्टाणी, लियो प्रियल पंडवार,लायन वर्षा कुमावत, लायन सोनिका महेश्वरी , द्वारा किया। वर्ष भर की सेवा गतिविधियों का विवरण सचिव लायन सुधीर शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।लायंस नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष लायन राजेश गट्टाणी ,सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ,कोषाध्यक्ष आशुतोष माहेश्वरी , एवं लियो अध्यक्ष राहुल चोरड़िया, लियो सचिव मयंक कचारा, लियो कोषाध्य श्रणिक जैन के नेतृत्व में नवीन कार्यकारणी को मुख्य शपथ ग्रहण अधिकारी लायन अविनाश शर्मा ने उनके पद के दायित्व व कर्तव्य के निर्वहन हेतु पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। और सत्र 2025- 26 के अध्यक्ष लायन डॉ ऐ.के. विश्वास द्वारा वर्ष भर सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायंस व लियो क्लब बिजयनगर के पदाधिकारी व सदस्यों को पुरस्कार व अवार्ड देकर सम्मानित किया । जिसमें बेस्ट लायन ऑफ द ईयर एडवोकेट नवीन कुमार सोनी को दिया गया । जिन्होंने वर्ष भर में कई सराहनीय सेवा कार्यों में विशेष सहयोग दिया। नवीन सदस्य के रूप में लायंस नीरज बाल्दी व लायन अनुराग जैन ने शपथ ली। उक्त कार्यक्रम में प्रांत के 18 क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ ऐ के विश्वास, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गोयल, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल नवाल , पूर्व अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार लुणावत , पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, निवर्तमान सचिव सुधीर शर्मा, अनिल कुमावत ,विजय अरोड़ा, हेमंत अग्रवाल,सुधीर शर्मा,संदेश राठी ,नीरज बाल्दी,अनुराग जैन ,सत्यजीत जेटली,डॉक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल, मुकेश पंडावर ,शांतिलाल लोढ़ा, साहब शरण आचार्य, अंजना गट्टाणी, अनीता विश्वास ,दीपिका सोनी, सोनिका महेश्वरी, रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा, वर्षा कुमावत ,अंशु गोयल ,पुष्पा नवाल, प्रीति राठी आभा अग्रवाल, स्नेहा तोषनीवाल,स्नेहा पंडवार, सहित बड़ी संख्या में लायंस व लियो क्लब बिजयनगर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन एडवोकेट विजय अरोड़ा व स्वाति अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार सोनी थे।

Leave a Comment

Related News