ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों के लिए स्कूल खुले, बीजारोपण जैसा नवाचार करवा कर बच्चों का किया गया स्वागत।

Published On:

Date:

ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों के लिए स्कूल खुले, बीजारोपण जैसा नवाचार करवा कर बच्चों का किया गया स्वागत।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों का स्कूल में अध्यापकों द्वारा हर्षोल्लास से स्वागत किया गया I लंबे अंतराल के बाद बच्चों के मन में स्कूल आने के लिए बहुत अधिक उत्साह देखा गया विद्यालय प्रबंधन द्वारा बीजारोपण जैसा नवाचार करवाकर बच्चों के इस ग्रीष्मावकाश के बाद के प्रथम दिवस को यादगार बनाया गया I बच्चों से मिट्टी के सकोरों में मिट्टी, खाद, बीज डलवाए गए और पानी पिलाकर उनसे बीजारोपण करवाया गया I इस कार्य के लिए बच्चों के मन में बहुत अधिक उत्साह रहा लगभग 55 बच्चों ने बीजारोपण किया I
डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने बताया कि जिस प्रकार एक नवपादप का बीजारोपण करके उसको भविष्य के लिए सृजित किया जाता है उसी प्रकार इन नन्हे मुन्ने बच्चों का ग्रीष्मावकाश के बाद प्रथम दिवस बीजारोपण करवाके, न केवल उनके सर्वांगीण विकास का बीज रोपा गया बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति उनके मन में प्रेमभाव बढ़े, यह प्रयास किया गयाI बीजारोपण के पश्चात बच्चों ने जो बीज, खाद जिन सकोरों में डालें वह उन बच्चों को ही दे दिए गए, जिसे वे अपने घर पर गमले में या नियत स्थान पर स्थानांतरित कर पाएंगे I इस नवाचार में उपस्थित सभी अध्यापकों ने सहयोग किया I

Leave a Comment

Related News