भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण किए।
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव )भारत विकास परिषद शाखा द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को चिकित्सा अधिकारी डॉ डीडी गुप्ता के सानिध्य मे फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया ने बताया कि फल व्यवस्था परिषद परिवार के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण जागेटिया और किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर किशोर राजपाल , संजय चौधरी,कन्हैया लाल सोनी,अनुराग चौधरी,प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई, सत्यनारायण जागेटिया,संगीता जैन, विजय सिंह पंवार एवं चिकित्सा कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया। प्रति पूर्णिमा और अमावस्या पर परिषद द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है । राजकीय सप्लाई न आने तक अतिरिक्त शिशु किट की व्यवस्था भामाशाहों के माध्यम से पूर्व की भांति परिषद द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
