श्रीनाथ हॉस्पिटल मे मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा शुरू।

Published On:

Date:

श्रीनाथ हॉस्पिटल मे मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा शुरू।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) क्षेत्र मे पहली बार क्षेत्र में नियमित ईएनटी की सेवाएं शुरु हुई। बिजयनगर स्थित हॉस्पिटल श्रीनाथ सुपर स्पेशलिटी एवं कार्डियक सेंटर ने नियमित रूप से चौबीस घण्टे सीटी स्कैन की सुविधा चालू कर दी है जिससे क्षेत्र के लोगो को राहत मिलेगी। सीटी स्कैन के रूप में क्षेत्र की जनता के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है, सीटी स्कैन मशीन की पूजा अर्चना कर डायरेक्टर डॉक्टर अजय शर्मा ने विधिवत शुरुआत की
नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु जोशी की नियमित सेवाएं भी अब श्रीनाथ हॉस्पिटल में सुचारू रूप से उपलब्ध रहेगी, इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं,इससे पूर्व हॉस्पिटल की टीम ने डॉ यशवंत कुमार जनरल मेडिसिन,डॉ हिमांशु जोशी ईएनटी का स्वागत सम्मान कर जॉइनिंग दिलाई, साथ ही हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अजय शर्मा ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से हृदय रोग विभाग,मेडिसिन विभाग,हड्डी एवम जोड़ रोग विभाग,नवजात शिशु एवं बाल रोग विभाग,स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विभाग,जनरल सर्जरी विभाग,निश्चेतना विभाग,फिजियोथैरेपी विभाग,दंतरोग विभाग,लैबोरेटरी,फार्मेसी,एम्बुलेंस सहित सभी इमरजेंसी सुविधाएं इस हॉस्पिटल में संचालित हो रही हैं
हॉस्पिटल के सीईओ डॉ आशीष कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना,आरजीएचस,टीपीए, जननी सुरक्षा योजना सहित सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजो को मिल रहा है।साथ ही बताया कि घुटना प्रत्यारोपण,कुल्हा प्रत्यारोपण,एंजियोप्लास्टी सहित ऑपरेशन मरीजो के निशुल्क हो रहे हैं।

Leave a Comment