मुस्लिम समाज की कब्रिस्तान मे नवनिर्मित हाँल मे बिजली, पंखे लगाने की मांग।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय मुस्लिम समाज की भीलवाड़ा रोड स्थित कब्रिस्तान मे नवनिर्मित हॉल में लाईट एवं पंखे लगवाने को लेकर जामा मस्जिद के सदर साबिर हुसेरे ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी तेजभान सिंह को पत्र सौंपा गया। पत्र मे बताया की कब्रिस्तान मे 7.7. 2022 में नगरपालिका गुलाबपुरा द्वारा पिछले दो वर्षों के मध्य राशि 25+25 (पचास लाख) रूपये से एक हॉल बनाया गया था, जिसमे बिजली एवं पंखे नहीं लगने से गर्मी एवं बरसात तथा रात्रि के समय व्यक्ति को दफन करते व नमाज पढने में काफी परेशानी का समाज के लोगो को सामना करना पडता है, इसलिए हमारे समाज की उक्त परेशानी को देखते हुए नगरपालिका गुलाबपुरा की ओर से बिजली एवं पखें की व्यवस्था करने की मांग की गई ।
