ग्राम पंचायत गढवालो का खेडा मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मे बेटी का जन्मोत्सव मनाया।

Published On:

Date:

ग्राम पंचायत गढवालो का खेडा मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मे बेटी का जन्मोत्सव मनाया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘ग्रामीण सेवा शिविर 2026 (12 जून से 15 जुलाई 2026) के दौरान महिला अधिकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एव बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में हुरडा ब्लॉक ग्राम पंचायत गढ़वालों का खेड़ा में आयोजित शिविर में बच्ची-अवंतिका का जन्मोत्सव महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मनाया गया | जिसमें निवर्तमान प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ , तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान द्वारा बच्ची से केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया एवं बच्ची को उपहार दिया गया | ब्लाक सुपरवाइजर सुनीता चौधरी द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ एवं अन्य योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की किस प्रकार एक शिक्षित महिला अपने जीवन का निर्माण कर सकती है तथा देश राष्ट्र निमार्ण में अपनी भूमिका निभा सकती है तथा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी गयी | महिलाओ के जीवन मे शिक्षा के महत्व के बारे मे बताते हुए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और महिलाओ के आर्थिक सशक्तिकरन पर जोर देते हुए कहा की आर्थिक रुप से निर्भर महिला ही अपने फैसले खुद ले सकती है तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान हुरडा ब्लॉक सुपरवाइजर सुनिता चौधरी, साथीन रसाल प्रजापत, कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं ग्रामीण मौजूद थे ।

Leave a Comment