राजनगर रेलवे अंडरब्रिज का आवागमन जुलाई आखिरी तक खुल जाएगा।

Published On:

Date:

राजनगर रेलवे अंडरब्रिज का आवागमन जुलाई आखिरी तक खुल जाएगा।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नवनीत सिंह टुटेजा ने बिजयनगर कस्बे में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज (RUB) के कार्य में हो रही लगातार देरी पर संबंधित विभाग के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण प्रथम को पत्र देकर निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कराने की मांग की है। प्रदेश सचिव नवनीत सिंह टुटेजा ने अपने पत्र में कहा कि पिछले कई महीनों से अंडरब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है तथा जलभराव के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
टुटेजा ने पत्र में उल्लेख किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित गति नहीं आई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
सचिव नवनीत सिंह टुटेजा ने संबंधित अधिकारी से आग्रह किया कि रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। इस पर उप मुख्य इंजीनियर निर्माण प्रथम द्वारा आश्वस्त किया कि जुलाई अंत तक शेड कवरिंग के साथ आम जन के लिये खोल दिया जाएगा।

Leave a Comment

Related News