गांधी विद्यालय में एनसीसी सी सर्टिफिकेट C प्रमाण पत्र वितरण।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे एनसीसी सर्टिफिकेट सी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। विधालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश बैरवा (आर एस एस ) सचिव कृषि उपज मंडी गुलाबपुरा व अध्यक्षता अरविंद लड्ढा थे। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि 15 दिवसीय एनसीसी ट्रेनिंग मुख्यालय भीलवाड़ा में विद्यार्थियों ने प्राप्त की इस ट्रेनिंग के दौरान देश सेवा, व सैनिक बनने का बनने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत इनको C सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि (आर एस एस ) ओमप्रकाश बैरवा ने उद्बोधन के दौरान बताया विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करके पढ़ाई में एनसीसी के क्रियाकलापों में भाग लेकर कैरियर निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए अनुशासन में रहकर विद्यार्थी कठोर मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकता है। मुख्य अतिथि के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी एनसीसी प्रभारी सूर्य प्रकाश गर्ग, निराशा जैन, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
