शाहपुरा शहरी सेवा शिविर 2026: वार्ड 19-20 में नागरिकों को मिली विभिन्न सरकारी सेवाएं, शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
शाहपुरा, 2 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत गुरुवार को शाहपुरा नगर पालिका सभागार में वार्ड संख्या 19 एवं 20 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चंद तैली ने बताया कि शिविर के दौरान नगर पालिका की ओर से 1 पट्टा, 3 जन्म प्रमाण पत्र और 1 विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया। सफाई से संबंधित 3 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित स्थानों पर तत्काल सफाई करवाई गई। इसके अलावा शहर की 10 रोड लाइटों की मरम्मत भी करवाई गई।
चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर में 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि ऊर्जा विभाग ने 5 बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया।
शिविर में अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चंद तैली, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन, सहायक लेखा अधिकारी कुंदन लाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, हंसराज गुर्जर, कनिष्ठ सहायक हेमंत दत्त पौण्डरिक, अभिषेक शर्मा सहित चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि अगला शहरी सेवा शिविर 3 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 21 एवं 22 के नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
