आम मुस्लिम समाज ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सोशियल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर रोष जताया।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय आम मुस्लिम समाज ने
महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपकर सोशियल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने पर रोष जताया। आम मुस्लिम समाज गुलाबपुरा की ओर से ज्ञापन सौंप कर हाल ही में नाजिया इलाही द्वारा सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंच पर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी भरे शब्द करहे जो मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओ का आहत किया है जिससे समाज में काफी रोष व्याप्त है उक्त महिला जो धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली महिला है तथा सामाजिक सोहार्द बिगाडने के आशय से उक्त कृत्य करती चली आ रही है जिसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त से सख्त धाराओ में कार्यवाही करायी जावे तथा धार्मिक भावनओ का सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा ऐसी कार्यवाही की जावे जिससे भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृति नही हो। ज्ञापन देने वाले मे जामा मस्जिद सदर हाजी साकिर हुसैन हाजी गफ्फार हाजी मकबूल मौलाना इरफ़ान साहब नायब सदर रहीस कुरैशी मोहम्मद हुसैन क़ायमखानी, एडवोकेट शरीफ गौरी जाविद शेख उम्मेद खां शरीफ बेलीम इमामदीन असरफ अब्बासी निज़ाम पठान अजीज कुरैशी गफूर पठान हुसैन लोहार, सलमान मेरासी चांद तेनीवाल अनीस भाटी व मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग शामिल थे।
