भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित,मंडल अध्यक्ष राठौड़ का एक वर्ष पूर्ण होने पर किया स्वागत।

Published On:

Date:

भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित,मंडल अध्यक्ष राठौड़ का एक वर्ष पूर्ण होने पर किया स्वागत।

गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल उपाध्यक्ष राहुल चोरड़िया के शोरूम (होंडा शोरूम, भीलवाड़ा रोड ) पर मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ के सफल संगठनात्मक नेतृत्व के एक वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में नगर मंडल द्वारा संगठनात्मक, सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी । बैठक में संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूर्ण सक्रियता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल महामंत्री पीयूष मेवाड़ा एवं मनोज तोषनीवाल, मंडल उपाध्यक्ष पारस वैष्णव, मोहिनी देवी, विकास आचार्य, राहुल चोरड़िया, मंडल मंत्री अरिहंत जैन, संतोष कँवर, पूर्णिमा देवी, प्रेम रेगर, बंशीलाल सोनावा, मनोज सिसोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज सेठी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Comment

Related News