पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते हुए सात ट्रैक्टर ट्रॉली, जेसीबी सहित छः को किया गिरफ्तार।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देर रात खारी नदी हुरड़ा में दविश देकर सात ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक जेसीबी मशीन को जप्त किया । पुलिस
थानाधिकारी संजय गुर्जर द्वारा बजरी माफियाओं के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए देर रात 3:00 बजे हुरड़ा स्थित खारी नदी में मय जाब्ते के साथ दबिश देकर बजरी भरे सात ट्रैक्टर ओर जेसीबी जब्त की है। वही छः लोगों मेवाराम बैरवा निवासी नगर, आकाशनाथ निवासी नगर, सांवरलाल गुर्जर जयसिंहपुरा, राजेश निवासी नगर, किशन गुर्जर निवासी विजयनगर, राजू सिंह निवासी तखतपूरा को गिरफ्तार कर बिना स्वीकृति के अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा गठित टीम में सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार, बिशन सिंह, हजारीलाल, इंद्र राम, रफीक मोहम्मद सम्मिलित थे।
