गंगापुर में 201पौधों का रोपण, देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर और राउंड टेबल भीलवाड़ा के संयुक्त प्रयास से शनिवार को 201 पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में रोपित पौधों की देखभाल और नियमित पानी पिलाने की जिम्मेदारी भी स्थानीय सदस्यों को सौंपी गई।
पर्यावरण प्रभारी नंदकिशोर तेली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि रोपित पौधों को जीवित रखने और उन्हें बड़े वृक्षों के रूप में विकसित करने के लिए सभी सदस्य सक्रिय रूप से प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर के अध्यक्ष चमन लोसर, पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल सुराणा, चैनसुख jeeनगर, हरिवल्लभ शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। भीलवाड़ा राउंड टेबल 370 की ओर से चेयरमैन राघव समदानी, सचिव कोनार्क सबरवाल, मेंबर हर्ष अग्रवाल, कविश नाहर, डॉ. दिवाकर, सनी बोहरा, सोनाली गुप्ता, प्रियल शाह, पायल दरक, सकीना एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
