पालिका परिसर मे शहरी सेवा शिविर के तहत आवेदको को पट्टे बांटे।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगरपालिका परिसर मे शहरी सेवा शिविर के तहत क्षेत्र के विभिन्न आवेदकों को पट्टे वितरित किये गए। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी तेजभान सिंह मीणा ने बताया की शनिवार को पालिका क्षेत्र के विभिन्न आवेदको को कृषि भूमि नियमन, 69 ए, खांचा भूमि सहित के पट्टे वितरित किए गए एवं निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली, नल की एनओसी भी जारी की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, एडवोकेट पीयूष मेवाड़ा, मनोज सिसोदिया, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, कान्ता सोमानी, अरिहंत जैन, सहित ने आवेदको को पट्टे वितरित किऐ।
