पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने अपना जन्मदिन देव दर्शन व सेवा कार्य के साथ मनाया ।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर ने अपना जन्मदिन देव दर्शन एवं सेवा कार्य के साथ सादगी से मनाया गया। पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत देव दर्शन श्री गुलाब बाबा की धूणी, श्री खेडा चौसला देवनारायण मंदिर, श्री गणेश मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्री राधेकृष्ण महाकालेश्वर मंदिर, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर, उखाड़ पछाड़ बालाजी मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों मे देव दर्शन कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद राजकीय चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरित किए एवं श्री माधव गौ उपचार केन्द्र पर गायों को गुड व हरा चारा डाला व पौधरोपण भी किया गया एवं । पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर का शहर मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओ व विभिन्न समाज के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, भाजपा नेता पदाधिकारी , भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने पूर्व चेयरमैन गुर्जर का स्वागत सम्मान किया एवं केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।
पूर्व पालिका चेयरमेन धनराज गुर्जर का जन्मदिन शहर के गुरु पन्ना मार्केट स्थित अक्षत मोटर्स पर भारतीय टेक्सटाईल मजदूर संगठन के अध्यक्ष विकास मेवाड़ा द्वारा अपने साथियो के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया व देव पैलेस मे भी कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगो ने पहुंच कर जन्मदिन की शुभकामनायें दी। शाम को बावडी चौराहे, सब्जी मंडी बालाजी चौक, जूना गुलाबपुरा, भील बस्ती, गाडोलिया लोहार बस्ती, पुराना जोरावरपुरा, शिव मंदिर कुबेर कोलोनी मे समर्थकों व भाजपा कार्यकर्त्ताओ, ने स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर
रामस्वरूप माली, घनश्याम जोशी, प्रेम चंद शर्मा, रघुवीर वैष्णव ,पार्षद रंग लाल जाट, राजेंद्र कुमार रेगर,हेमंत कुम्भकार, सुखदेव मेघवंशी,गोपू मल मेठानी , जितेंद्र चौधरी,मुकेश सेन, राकेश जाट, अनुज शर्मा,भगवत सिंह ,विकास पारीक, राजू वर्मा,चेतन, अशोक कुड़ी, सुरेश मेवाड़ा,राकेश आँचलिया, प्रवीण सारडा,नवीन सारडा, नारायण सेन, जगदीश पारीक, अमित शर्मा, सहित गणमान्यजनों, सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ ने बधाई शुभकामनायें दी।
