
*शाहपुरा में 08 फरवरी को होगा महोत्सव का आयोजन*
*मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
*शाहपुरा, शाहपुरा में 08 फरवरी को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उपखण्ड अधिकारी, शाहपुरा भरत जयप्रकाश, आईएएस ने बताया कि दिनांक 08 फरवरी 2025 को शहर शाहपुरा में महोत्सव का आयोजन किया जावेगा। जिसमें प्रातः विभिन्न विद्यालयों/ संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए झांकियां निकाली जावेगी। दोपहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा के खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा, जिसमें शाहपुरा के शहरवासी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है तथा सायंकाल महलों के चौक परिसर में संगीत संध्या का आयोजन किया जावेगा। सभी शाहपुरावासी उक्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवे।