खारी नदी पुलिया का निर्माण कार्य धीमी गति से,वाहन चालक जान जोखिम मे डाल पुलिया कर रहे पार

Published On:

Date:

खारी नदी पुलिया का निर्माण कार्य धीमी गति से,वाहन चालक जान जोखिम मे डाल पुलिया कर रहे पार

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर को बिजयनगर से जोडने वाली सडक खारीनदी पुलिया का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से आवागमन मे आमजन को परेशानी झेलनी पड रही है, बारिश का मौसम भी शुरू होने से आगे ओर नदी मे बारिश का पानी आने पर लोगो को परेशानी उठानी पडेगी।वाहन चालक भी निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से अपनी जान जोखिम मे डाल कर बेधडक बेरोकटोक निकल रहे है, पुलिया अभी अधूरी बनी हुई है व सीमेंट के रखे गए पाइप पर सीमेंट कंकरीट नहीं डालने से पाइप ऐसे ही दिखाई दे रहे है, जिस पर भारी वाहन गुजरने पर टूट सकते है, जिससे हादसे होनी का अंदेशा बना हुआ है। वही प्रशासन ने ठेकेदार को रास्ते को पूर्ण बंद रखने हेतु मिट्टी की दिवार बनाने हेतु आदेशित किया।

Leave a Comment

Related News