श्री गांधी विद्यालय स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर मे 72 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।

Published On:

Date:

श्री गांधी विद्यालय स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर मे 72 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।

गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव )स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के 77 वें स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद एवं जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गांधी शिक्षण समिति के मैनेजर महावीर लड्ढा, भारत विकास परिषद के संरक्षक एवं प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल, रक्तदान प्रेरक राजेंद्र माहेश्वरी, पूर्व पार्षद रामदेव खारोल,परिषद पूर्व प्रांतीय प्रभारी किशोर राजपाल के सानिध्य शुभारंभ हुआ। शिविर में 10 मातृशक्ति सहित 72 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। सुनीता देवी व बंशी लाल सोनावा, ज्योति सिंह व सचिन सिंह, नर्बदा देवी- प्रेमचंद माली ने (पति-पत्नी)जोड़े से रक्तदान किया। भारत विकास परिषद अध्यक्ष संपत् व्यास,सूरज करण लड्ढा, दिनेश छतवानी कैलाश चंद लड्डा,बुद्धि प्रकाश शर्मा, रतन लखारा,कन्हैयालाल सोनी, शिवदयाल डाड, सुमेर सिंह सैनी व महिला प्रमुख ज्योति दिनवानी, मधु कलवार,पिंकी शर्मा,मुन्नी देवी जागेटिया,मुन्नी देवी अग्रवाल, कौशल्या देवी,अंजलि नुवाल, मुकेश पुरी गोस्वामी,राहुल काबरा,सांवर लाल भील, गांधी विद्यालय स्टाफ के लाल साहब सिंह, भंवर लाल सामरिया, देवपाल शर्मा,अरविंद लढ़ा, राकेश शर्मा, मुकेश सेन, सूर्या प्रकाश गर्ग, स्वाति शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा एवं एनसीसी ग्रुप ने अपनी सेवाएं दी। एल एंड टी के स्थापना दिवस पर 10 यूनिट रक्तदान रवि कुमार पाण्डेय के सानिध्य में किया गया । रक्त संग्रह कोटडी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल सभी रक्तदाताओं का आभार ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Related News