*कोली समाज द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन व राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडी का किया सम्मान।*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
रविवार को राजस्थान प्रदेश कोली समाज ऑफीसर्स सोसायटी जयपुर के तत्वाधान में पुरे प्रदेश सहित जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र कोली सेवानिवृत बैंक मेनेजर के मार्गदर्शन में स्थल पावरलूम कोली समाज शाहपुरा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर निबंध प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर समाजजन द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उप केंद्र शाहपुरा परीक्षा संयोजक महेश कुमार कोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन संवर्गों कक्षा 6 से 10,कक्षा 11 से स्नातक तक,व स्नातक या अधिक के रूप में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 मार्च 2025 को तथा पुरस्कार वितरण 14 अप्रैल 2025 को कोली समाज छात्रावास जगतपुरा जयपुर में किया जाएगा। इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में रांची झारखंड में खेल कर आए रोहित कुमार कोली तथा हॉकी में ही राज्य स्तर पर खेल चुके अमित कुमार कोली का कोली समाज शाहपुरा के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुंदरलाल कोली ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे भावी पीढ़ी के बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सके। कोली समाज विकास संस्थान शाहपुरा के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली,शाहपुरा कोली समाज सामूहिक विवाह समिति सचिव बरदी चन्द कोली ने भी इस तरह कि परीक्षा हर बार होनी चाहिए कहा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कोली, पूर्व पार्षद नाथूलाल कोली,नोरत कोली,गणपत लाल कोली उपस्थित रहे ।



