खारीग्राम मयूर मिल में पूर्णाहुति के साथ श्री मद् भागवत् कथा का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय खारीग्राम मयूर राज स्पिन मिल में सात दिवसीय श्री मद्भभागवत कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। कथा के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहुति दी एंव भजनों पर किया नृत्य । कम्पनी के विधि महाप्रबंधक पवन गुप्ता ने बताया कि
राजस्थान स्पिनिंग मिल परिसर में सात दिवसीय श्री मद् भागवत् कथा में रविवार को कथा वाचक दीनदयाल शास्त्री ने कथा का अंतिम दिन वाचन कर पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर राज स्पिन मिल के अधिकारियों एवं स्टाफ के पुरुष एवं महिलाओं ने सुंदर भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।


