हुरडा विधालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ एवं अध्यक्षता गजराज जाट एवं विशिष्ट तिथि पूर्व प्रधानाचार्य कालूराम भाँभी व पंचायत समिति सदस्य मिश्रीलाल बलाई के सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि कुमार ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन बताया एवं सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही 90% से अधिक अंक लाने वाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गए के
प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में मेहनत करने के लिए एवं उत्कृष्ट परिणाम का मार्गदर्शन दिया गया। जीएसएस अध्यक्ष गजराज जाट ने 80% से अधिक अंक लाने वाली सभी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। पूर्व प्रधानाचार्य कालूराम ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के टिप्स दिए गए। बाल वाटिका में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को और स्काउट में शानदार कार्य करने वाली छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। उपखंड स्तर पर सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार यादव एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक वफात मोहम्मद व राजेंद्र रेगर का सम्मान किया गया। खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर पर परचम लहराने वाली पांच छात्रो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वफात मोहम्मद वरिष्ठ अध्यापक ने कियाl इस दौरान जसराज रैगर जिंक प्रतिनिधि ,भामाशाह रणजीत जाट, शारीरिक शिक्षक गुलाबचंद जीनगर, रविकांत प्रजापति, मुकेश वर्मा ,घनश्याम सिंह राठौड़ ,धनराज पुरी गोस्वामी, राजेंद्र रेगर, प्रहलाद साहू, अध्यापिका उषा शर्मा, विनीता सांगावत, सुनीता लोहार, पिंकी खटीक ,सुशील त्यागी,सादिया,सुनीता साहू,प्रीति , कौशल्या सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद थे।



