तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों का किया निरिक्षण।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा द्वारा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा विनोद कुमार वाजा द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में साफ सफ़ाई की समुचित व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं -बिजली, पानी, स्वच्छता, प्राथमिक कीट, कंबल, बेड, चटाई, गद्दे आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, आशुलिपिक सुधीर उपाध्याय, रैन बसेरा सह प्रभारी घनश्याम रेगर, होमगार्ड भूपेंद्र सिंह एवम् अन्य नगरपालिका कर्मचारी मौजूद थे।



