
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
संघ की विचारधारा को घर-घर पहुंचा समाज में पंच परिवर्तन में भूमिका निभाएं स्वयंसेवक- श्याम मनोहर
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा,23फरवरी25
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शाहपुरा द्वारा गुणवत्ता शारीरिक प्रदर्शन और गुणवत्ता पथ संचलन का आयोजन हुआ। इससे पूर्व आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी विद्यालय के प्रागंण में स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्याममनोहर ने मुख्य वक्ता के रूप में बौद्धिक प्रदान किया जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला एवं शताब्दी वर्ष में संघ के विचारों को प्रत्येक घर-घर पहुंचाकर समाज में पंच परिवर्तन करने का आग्रह किया। जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण ,कुटुम्ब प्रबोधन, स्वत्व ,नागरिक शिष्टाचार इन पांच परिवर्तनों को समाज को धारण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर शाहपुरा जिला के जिला संघ चालक बजरंग लाल शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात आदर्श विद्या मन्दिर मैदान पर पद विन्यास, व्यायाम योग, दण्ड ,सामूहिक समता,घोष प्रदर्शन इत्यादि शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के मैदान से गुणवत्ता पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो भाणा गणेशजी मार्ग, त्रिमूर्ति चौराहे, सदर बाजार, कलिंजरी गेट, उदयभान गेट, रामनिवास धाम होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का त्रिमूर्ति चौराहे पर विधायक डॉ लालाराम बैरवा सहित भाजपाइयों ने व अन्य मार्गों पर नगर वासियों द्वारा तोरण द्वार लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।