“हरित शाहपुरा पर्यावरण संवर्धन संस्थान” जिला स्तरीय “वृक्ष वर्धक पुरस्कार” से सम्मानित
शाहपुरा क्षेत्र के पर्यावरण प्रहरियों में हर्ष व खुशी की लहर
संस्थान ने यह वृक्ष वर्धक पुरस्कार नारी शक्ति को समर्पित किया
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
विश्व पर्यावरण दिवस व वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा (5 जून से 20 जून 2025 ) के अन्तर्गत जिला प्रशासन,जिला पर्यावरण समिति,भीलवाड़ा के निर्देशन व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल,भीलवाड़ा तथा वन विभाग, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमहाराणा प्रताप सभागार,नगर परिषद,भीलवाड़ा में आयोजित समारोह में शाहपुरा के ,”हरित शाहपुरा पर्यावरण संवर्धन संस्थान” को जिलाधीश,भीलवाड़ा जसमीत सिंह संधू, उप वन संरक्षक आईएफएस गौरव गर्ग, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड प्रभारी दीपक धनेटवाल ने जिला स्तरीय “वृक्ष वर्धक पुरस्कार” से सम्मानित किया.
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव दिनेश सिंह भाटी को संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि ऑनलाइन देकर सम्मानित किया…
संस्थान सचिव दिनेश सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा वृक्षारोपण पौधारोपण वन विकास वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिला स्तर पर दिए जाने वाला यह “वृक्ष वर्धक पुरस्कार” शाहपुरा क्षेत्र की प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण व सेवा में जुटे सभी पर्यावरण प्रेमी पर्यावरण प्रहरी व्यक्तियों व संस्थाओं व शाहपुरा का सम्मान है हरित शाहपुरा संस्थान सामुदायिक सहयोग से औषधीय पौधारोपण, गुड़मार (मधुनाशिनी) वितरण, जापान की मियावाकी कृत्रिम जंगल रोपण ग्रो फोरेस्ट, वर्षा जल संरक्षण, होम गार्डनिंग, किचन गार्डनिंग, जन्मदिन विवाह, वर्षगाँठ,सेवानिवृति पर पौधारोपण, मानसून पूर्व बीज संग्रहण, रक्तदान सहयोग,आदि कार्य संस्था द्वारा शाहपुरा परिक्षेत्र में निरंतर जारी है इसी का परिणाम यह सम्मान संस्था द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय नारी शक्ति को समर्पित करते हुए इस सम्मान की राशि को पर्यावरण संरक्षण में ही खर्च करने का निर्णय किया है संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत ने संस्था के निर्माण से लेकर वर्तमान तक संस्था को पर्यावरण संरक्षण के इस ईश्ववरीय कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया इस अवसर पर राजस्थान प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल,भीलवाड़ा के अधिकारी विनय कट्टा,महेश कुमार सिंह,श्वेता दाधीच तथा जलधारा विकास संस्थान, भीलवाड़ा के महेश नवहाल ने हरित शाहपुरा संस्थान को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की
वनविभाग,शाहपुरा के थानमल परिहार,दुगेश सैनी,विश्राम मीणा तथा
संस्था के अभिषेक कौशिक,राकेश सुखवाल प्रधानाचार्य,उम्मेदपुरा सहाड़ा,ईश्वर लाल मीणा प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल शाहपुरा,अनंत गौड़, बजरंग लाल शर्मा, माधव प्रसाद शर्मा, प्रशान्त चौधरी,महेश कोली,अर्यमा सिंह भाटी,आशीष लक्षकार,अभिषेक बसेर,शीतल व्यास,नारायण माली, सूर्यप्रकाश कोली, प्रधानाध्यापक देवीलाल बैरवा,धर्मेंद्र सिंह सौदा,अनवर उल हक मंसूरी,मनोज धाकड़,नयन बुला,रामधन कुमावत,सुनील धाबाई,प्रह्लाद गाडरी,नारायण जाट मिन्डोलिया,स्वस्ति सिंह भाटी आदि सहित अनेक पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बहुत हर्ष व खुशी जाहिर की है


