महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण मेले का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के संदर्भ में हुरडा महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण मेले का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी हुरडा श्रीमती चैन सोनवाल द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पोषण मेले की शुरुआत की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक अष्टम पोषण माह के रूप में मनाया गया, जिसकी मुख्य थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थी इस दौरान जन आंदोलन के माध्यम से व्यापक स्तर पर पोषण से संबंधित जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान मोटापा कम करना और कम तेल एवं कम चीनी का सेवन करना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं पोषण भी पढ़ाई भी, शिशु एवं बाल आहार संबंधी प्रथाएं, पुरुषों की भागीदारी, लोकल के लिए वोकल जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता तथा डिजिटलीकरण इन विषयों पर सभी आंगनबाड़ी केद्रों पर गतिविधियां आयोजित की गई अभियान के दौरान Pmmvy योजना का लाभार्थियों तक प्रचार प्रसार किया गया एवं पंजीकरण किया गया व अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों की प्रविष्टियां जन आंदोलन डैशबोर्ड पर की गयी। ब्लॉक स्तर पर मनाये गये अभियान में पोषाहार से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, रंगोली प्रदर्शनी, गोद भराई, अन्नप्राशन, प्रवेशोत्सव, पोषण से संबंधित प्रश्नोउत्तर में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए। इस दौरान महिला बाल विकास परियोजना हुरडा के कर्मचारी आशा गर्ग, रिंकू कुमारी, धर्मराज मीणा,सागरमल शर्मा,पूनम सुखवाल, सुनीता चौधरी सहित मौजूद थे l
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण मेले का आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


