IVF भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों ने स्टेशन रोड पर माहेश्वरी समाज की शोभायात्रा का किया अभिनंदन, गूंजे जय महेश के जयघोष
मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 23 जून 2026। महेश नवमी के पावन पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों द्वारा माहेश्वरी समाज की भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा का स्टेशन रोड पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।
भगवान महेश की सुसज्जित प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा का फेडरेशन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान “जय महेश” एवं “वैश्य एकता आज की आवश्यकता” जैसे जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के युवा संभाग अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी ने कहा कि महेश नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमानी, युवा प्रदेश मंत्री पंकज लोहिया, युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता कटारिया, जिला महिला अध्यक्ष लीला राठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा हर्ष राठी, मितेश सोडाणी, अंशुल शाह, जितेंद्र बराठिया, ऋषभ पोरवाल, हरीश हिंदुस्तानी, राजेश सोमानी, सचिन काबरा, विजय विजयवर्गीय, मनीष सेठी, अभिषेक जागेटिया, शंकर ईनाणी, सुधीर अजमेरा, राहुल सोमानी, श्यामसुंदर सोमानी, राधेश्याम सोमानी, पूजा सोमानी, ओमप्रकाश गंदोडिया, राजेश पाटनी, संजय राठी, कैलाश अजमेरा और अक्षय कोठारी सहित सैकड़ों वैश्यजन एवं मातृशक्ति ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
