वैष्णव बैरागी छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान के वैष्णव डाबर तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास परिसर में श्री वैष्णव बैरागी चतु: संप्रदाय छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान केकडी मे आम सभा बैठक का आयोजन हुआ। आम सभा की बैठक की अध्यक्षता अजमेर संभाग अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव सराधना वालो तथा राष्ट्रीय युवा महासभा के अध्यक्ष उत्तमचंद वैष्णव ताजपुरा ने की। बैठक मे विभिन्न विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से सीताराम वैष्णव डाबर को अध्यक्ष पद के लिए पुनः निर्विरोध चुना गया व बृजकिशोर वैष्णव बघेरा को कोषाध्यक्ष एवं रामधन वैष्णव शेषपुरा को सचिव पद हेतु आम समाज द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया। इसी के साथ वैष्णव युवा ब्रिगेड परिक्षेत्र केकड़ी के शांतिलाल वैष्णव सल्लारी को युवा अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र घोषित किया जाएगा। सभा में केकड़ी सहित सरवाड़, विजयनगर, गुलाबपुरा, सावर, कादेड़ा, सापला, जूनिया, बघेरा, सल्लारी, अजमेर आदि कई स्थानों से सैकड़ों समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समाज की एकता और संगठन का परिचय दिया। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से निर्विरोध छात्रावास समिति का गठन किया गया।
तीसरी बार लगातार अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीताराम वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि “मैं समाज के विकास कार्यों में तन, मन और धन से पूर्ण निस्वार्थ भाव से समर्पित रहूंगा। छात्रावास परिसर में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से एक भव्य डोम निर्माण प्रस्तावित है, जो विद्यार्थियों और समाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को सशक्त बनाना मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।”
सभा के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने सीताराम वैष्णव डाबर को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर सभी ने बधाई दी एवं शुभकामनायें दी ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता, छात्रावास परिवार एवं अनेक संभागों से आए प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ, जहां एकता, संगठन और समाज सेवा की भावना चरम पर दिखाई दी। संचालन निवर्तमान सचिव गोपी किशन वैष्णव ने किया ।
वैष्णव बैरागी छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान के वैष्णव डाबर तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
Leave a comment
Leave a comment


