संकटमोचन बालाजी मंदिर मे अन्न कूट महोत्सव 22 को मनाएंगे।

Published On:

Date:

संकटमोचन बालाजी मंदिर मे अन्न कूट महोत्सव 22 को मनाएंगे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे दीपावली त्यौहार को लेकर घरों प्रतिष्ठानों, दुकानों में साफ सफाई व रंग रोशन किया जा रहा है। शहर के संकट मोचन बालाजी मंदिर मे अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का महाप्रसाद का भगवान के भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। शहर के सभी मंदिरों में दीपावली के बाद अन्नकूट बनाने की वर्षों से अनूठी परंपरा है। मंदिर के महंत पवन दास ने बताया कि संकट मोचन बालाजी मंदिर में विकास समिति द्वारा ऐसे महोत्सव के आयोजन करती है। अन्नकूट के लिए बनने वाले प्रसाद में चावल चवला व विभिन्न तरह की सब्जियां मिक्स कर बनाई जाती है। दीपावली के अगले दिन विशेष संध्याकालीन महाआरती की जाएगी। चावल चवला मालपुआ एवं गन्ने का विशेष भोग लगाकर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News