*सेवा सर्व पखवाड़ा के अंतिम चरण में बनेड़ा पंचायत समिति के रूपाहेली खुर्द और बेरां में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन*
*लाभार्थियों ने सरकार का किया धन्यवाद ज्ञापित*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए 17 सितम्बर 2025 से सेवा सर्व पखवाड़ा के अंतर्गत अंतिम चरण में दिनांक 16 अक्टूबर को बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रूपाहेली खुर्द पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी तहसीलदार संतोष कुमार सुनारीवाल, सहायक शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा, प्रधान प्रतिनिधी विजेन्द्र सिंह राठौर, प्रशासक बालू लाल भील तथा सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
नारायण कुमावत निवासी रूपाहेली खुर्द जो कि टीबी से पीडित था, उक्त शिविर मे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे वह स्वस्थ पाया गया। नारायण को निक्षय किट वितरण किया गया, जिससे नारायण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर प्रभारी और राज्य सरकार का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में श्रीमती नारायणी देवी, श्रीमती सीता देवी व श्रीमती कमला देवी कुमावत निवासी रूपाहेली खुर्द ने भी शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर पशुओं से संबंधित अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर शिविर प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पशुपालन विभाग को मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन करवाने हेतु निर्देशित किया। तीनों प्रार्थिया ने शिविर प्रभारी से मंगला पशु बीमा की पोलिसी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर प्रभारी और राज्य सरकार का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी तरह सेवा सर्व पखवाड़ा के अंतर्गत अंतिम चरण में बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बैरां पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शिविर प्रभारी विकास धर्मपाल परसोया, सहायक शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सत्यनारायण लोहार, प्रशासक श्रीमती काली देवी गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी गिरधर सिंह राणावत एवं सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्रीमती सुशीला देवी शर्मा निवासी बैरां ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर पशुओं से संबंधित अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर शिविर प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पशुपालन विभाग को मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन करवाने हेतु निर्देशित किया। श्रीमती सुशीला देवी शर्मा ने शिविर प्रभारी से मंगला पशु बीमा की पोलिसी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर प्रभारी और राज्य सरकार का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में श्रीमती सायरी देवी पत्नि गजानंद शर्मा 02 वर्ष से उसकी वृद्धावस्था पेंशन का आधार से बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं हो रहा था, जिसके बारे में शिविर प्रभारी को अवगत करवाया। इस पर शिविर प्रभारी विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को स्वयं की एसएसओ आईडी में ओटीपी से श्रीमती सायरी देवी पत्नि गजानंद शर्मा का पेंशन सत्यापन करवाकर उसकी पेंशन चालू करवाई। इस पर श्रीमती सायरी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर प्रभारी और राज्य सरकार का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।



