श्री शुभम सेवा संस्थान मे प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विशाल निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर एल एन झुंझंन वाला संस्थापक आरएसडब्ल्यूएम खारीग्राम के जन्मोत्सव पर शुरू हुआ। शिविर का शुभारम्भ आरएसडब्ल्यूएम के नरेश बाहेड़िया व पवन गुप्ता द्वारा किया गया। सचिव अनिल चौधरी ने बताया कि इस शिविर में बिना दवाइयो के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व योग थेरेपी द्वारा डॉक्टर पार्थिव जोशी प्राकृतिक चिकित्सक व अर्चना जोशी योग थैरेपिस्ट द्वारा इलाज किया जायेगा। शिविर मे 40 मरीज ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, इस शिविर में स्पाइनल प्रॉब्लम जॉइंट्स एवं हड्डी प्रॉब्लम डायबिटीज ब्लड प्रेशर एसिडिटी मोटापा फैटी लिवर एनीमिया खांसी जुकाम जोड़ों का कमर का घुटनों का दर्द गर्दन का दर्द हपिॅस जैसी जटिल बीमारियोंका उपचार प्रारंभ हुआ l संरक्षक पुरुषोत्तम नवाल ने जीवनशैली, रहन-सहन, सकारात्मक सोच, पर ध्यान देने के बारे मे प्राकृतिक चिकित्सालय आकर समझना जरूरी है ताकि बीमार ही ना हो l नरेश बाहेड़िया ने इस चिकित्सा पद्धति को अपनाने पर जोर दिया जिससे आपका शरीर स्वस्थ और निरोगी रहेगा l जी एल यादव ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सालय से लाभ लेने को प्रोत्साहित किया l सत्यनारायण
जागेटीया ने प्राकृतिक चिकित्सालय मे हुई प्रगति के लिए पूरी टीम का धन्यवाद दिया l अंत में रेडक्रॉस सचिव हनुमान सोमानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया lशिविर में नंद लाल तोषनिवाल, इंद्र चंद टेलर, प्रेम शर्मा, नरेश छतवानि , महावीर कालिया , रामकृष्ण त्रिपाठी, गोपाल पुरोहित, रमा नवाल,रुचि नवाल, रश्मि वर्मा सहित मौजूद थे।
श्री शुभम सेवा संस्थान मे प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


