ग्रामीण सेवा शिविर भोजरास में आयोजित, पट्टा मिलते ही खिले चेहरे
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम पंचायत भोजरास में राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजित किया गया, जिसमे आवेदको को पट्टा मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। शिविर प्रभारी प्रभुलाल चौधरी व मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष हुरडा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल पाराशर, भोजरास सरपंच फूलचंद जाट, पंचायत समिति सदस्य जगदीश राव ,क्षेत्रीय युवा नेता राहुल खटीक, के सानिध्य में ग्रामीणों को मकान के 19 पट्टे दिए गए तथा मंगला पशु बीमा योजना के पत्र बांटे गए, फसल बीमा योजना के प्रपत्र लाभान्वितों को दिए गए एवं राजस्व संबधी प्रकरण का समाधान व ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर मे
ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता राजवीर सिंह भोजरास, सरेरी बांध अध्यक्ष लालाराम जाट ,दिनेश शर्मा आपलियास, राजू बैरवा बलवंतपुरा , हरनाथ गुर्जर चेनपुरिया , हेमराज खारोल खारोलिया खेड़ा , हेमराज बैरवा हिम्मतपुरा सहित भोजरास ग्राम वासी मौजूद थे।
ग्रामीण सेवा शिविर भोजरास में आयोजित, पट्टा मिलते ही खिले चेहरे
Leave a comment
Leave a comment


