दीपावली के पावन पर्व पर गुलाबपुरा शहर में देखने को मिलेगी विशेष सजावट – सुमित काल्या

Published On:

Date:

दीपावली के पावन पर्व पर गुलाबपुरा शहर में देखने को मिलेगी विशेष सजावट – सुमित काल्या
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका द्वारा शहर मे की गई विशेष सजावट लोगों को करेंगी आकर्षित। दीपावली के पावन पर्व पर 21 अक्टूबर को शहर में देखने को मिलेगी विशेष सजावट। मुख्य बाजार के सभी मकानों और दुकानों पर नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है विशेष लाइटिंग। चेयरमैन सुमित काल्या ने बताया कि वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में हर वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य बाजारों और शहर के विभिन्न मंदिरों पर विशेष और आकर्षक लाइटिंग और सजावट की कराई गई इसी तरह से इस बार शहर के मुख्य बाजारों में विशेष लाइटिंग और रोशनी की सजावट की जा रही है। साथ ही साथ मुख्य बाजार के सभी मकानों और दुकानों पर लाइटिंग कराई जा रही है जिसकी शहर वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इस तरह की अनोखी लाइटिंग से पूरे शहर मे जगमगाहट सी दिखाई दे रही है। मुख्य बाजारों के साथ-साथ चारभुजा नाथ मंदिर, राम मंदिर एवं शहर के सभी धार्मिक मंदिरों पर सजावट की जा रही है। साथ ही 29 मिल रोड पर, हुरड़ा रोड पर, बिजयनगर के नदी मार्ग पर तथा शहर के मुख्य गलियों में बहुत ही सुंदर सजावट और रोशनी की जा रही है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सुंदर और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है।

Leave a Comment

Related News