📰 शाहपुरा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
रिपोर्ट – मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान, शाहपुरा
शाहपुरा। रामनगर कॉलोनी सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए और पूरे दिन भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।
श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, चारभुजा जी मन्दिर, गोविंद देव मंदिर मथुराधीस मन्दिर, गोवर्धन नाथ मंदिर, उदयभान गेट श्रीराम मंदिर में विशेष सजावट की गई।
सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा में शामिल हुए।
“गोवर्धनधारी की जय” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
रामनगर कॉलोनी में
पूजा उपरांत अन्नकूट प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाए, वहीं बच्चों ने पटाखे जलाये।
नगर के रामनगर कॉलोनी गांधी पुरी , ज्योति कॉलोनी , नया बाजार , बांडी मोहल्ला , तहनाल गेट सहित कई स्थानों पर गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई गई ओर पूजा की ।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने अन्नदान और प्रसाद वितरण कर एकता, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया।
पूरे दिन नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।


