राष्ट्रीय स्वंयसेवकों द्वारा गाडोलिया सेवा बस्ती मे दीपावली पर्व मनाया
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर के स्वयंसेवकों द्वारा गाडोलिया सेवा बस्ती में दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का कार्यक्रम किया गया । सेवा बस्ती से उपस्थित मातृशक्ति पुरुषों एवं बालक बालिकाओं के बीच संघ के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों एवं लक्ष्मी जी की आरती कर लक्ष्मी पूजन किया । बस्ती से उपस्थिति मातृशक्तियों ने भी स्थानीय लोकगीत की प्रस्तुति दी । पूजन कार्यक्रम के अंत में बस्ती से उपस्थित सभी परिवारों को पूजन सामग्री दीपक मिठाई एवं पटाखों का एक-एक किट वितरण किया गया । कार्यक्रम में जिला घुमंतू प्रमुख मुकेश सेवक एवं खंड संघ चालक नरेंद्र कैलानी सहित संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय स्वंयसेवकों द्वारा गाडोलिया सेवा बस्ती मे दीपावली पर्व मनाया
Leave a comment
Leave a comment


