श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, पंडित मुकेश कुमार शर्मा ने विधि विधान से पूजा करवाई। गोवर्धन भगवान का सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट )से श्रृंगार समाज सेविका मोहनी देवी प्रजापत की ओर से करवाया गया। आशुतोष सोनी एवम् दीपक जैन ने उपचार केंद्र में गौ सेवा कर जन्मदिन मनाया एवं गौ पूजन किया गया। इस दौरान किशोर राजपाल, सम्पत व्यास, संपत सुराणा, बालू लाल काल्या, नरेंद्र केलानी, गोविंद राम लोहार, कमल शर्मा , कन्हैया लाल सोनी, निशांत मेहर, हरीश शर्मा, सूरजकरण लड्ढा, पंकज जांगिड, सत्यनारायण प्रजापत, नवनीत जांगिड, सुरेन्द्र जांगिड, अंकित गर्ग, सुमित दाधीच, मुकुल त्रिवेदी, शुभम टेलर, भैरू लाल सोनी, मोहनी प्रजापत, कमला जांगिड, रेखा जांगिड, सुनीता व्यास, मीनाक्षी टेलर, दिशा प्रजापत, मीनाक्षी दाधीच, लाड देवी, शशि सोनी, मातृ शक्ति सहित गौ सेवक मौजूद थे।
श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की।
Leave a comment
Leave a comment


