श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय संकटमोचन बालाजी मंदिर
बालाजी चौक, परिसर मे बुधवार देर शाम अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सायं महा आरती के पश्चात् भक्तों द्वारा भगवान श्री बालाजी महाराज को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। भोग अर्पण के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा की परंपरा के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस दिन भगवान को अन्न का भोग लगाकर वर्षभर की समृद्धि और मंगल की कामना की जाती है। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म, भक्ति और समाज सेवा की भावना को प्रबल करें। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, बालाजी भक्त रामधन बसेर,नानकराम छतवानी, रमेश चन्द्र डोसी, विजय भाटिया, हरिओम शर्मा, अमित जायसवाल एडवोकेट,नितिन तोलंबिया, राहुल श्री श्रीमाल,विनोद दाधीच, रणजीत मेवाड़ा, धर्मेंद्र नाबेड़ा, बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया एवं सहित भक्तजन मौजूद थे।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


