श्री चारभुजा नाथ मंदिर मे सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या आयोजित।

Published On:

Date:

श्री चारभुजा नाथ मंदिर मे सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या आयोजित।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय अमावस्या भोग सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान श्री चारभुजा नाथ मन्दिर में बुधवार रात्रि सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान श्री चारभुजा नाथजी को राजेन्द्र कुमार, राहुल कुमार चौरडिया परिवार की ओर से अन्नकूट महोत्सव पर छप्पन भोग
लगाया गया। सभी भक्तों ने बड़े ही प्रेम से प्रभु के भजनो का आंनद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायकों लव कुश ने संगीतमय पाठ व भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मन्दिर पुजारी धर्मेंद्र पाराशर ने महाआरती की। इस अवसर पर प्रधान कृष्णसिंह राठौड़, पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, सावरनाथ योगी, महावीर चोरडिया, नरेंद्र चोरड़िया, महावीर सारदा, प्रवीण सारड़ा, आनन्द, सम्पत सुराणा, छोटूलाल सोनी, चंद्रशेखर मेवाडा, मुकेश, सम्पत व्यास, किशन नवाल, कन्हेयालाल चौधरी सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News