*हमें देश व समाज के काम में आगे आना चाहिए-कुमावत*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
प्रतिवर्ष की भांति 2025 का पूर्व छात्र दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय,शाहपुरा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशनगोपाल कुमावत, क्षेत्र सहकोषाध्यक्ष, विद्या भारती राजस्थान, हनुमान धाकड़, विद्यालय के प्रथम छात्र व विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य, जयकिशन घूसर विद्यालय के पूर्व छात्र, शारीरिक शिक्षक, शिवचरण शर्मा पूर्व छात्र व शिक्षक रहे कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय संस्कृति अनुसार दीप प्रज्जलन के साथ किया गया कार्यक्रम का संचालन राघव कुमावत द्वारा किया गया अपने अध्ययनकाल के विद्यालय में अपने अनुभव कथन दिव्या वैष्णव, शिवांग पाराशर द्वारा बताए गये पूर्व छात्र रविन्द्र सिंह झाड़ावत द्वारा भव्य गीत कन्हैया दौड्यो आजे रे प्रस्तुत किया गया जिसने सभी को भाव विभोर किया मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए किशनगोपाल कुमावत ने सभी पूर्व छात्रों का बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गये पंच प्रण सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य ये सभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निर्धारित किये गये है हमे इन कार्याे में किसी भी माध्यम से जूड़कर के समाज बदलाव के इस कार्य में आगे आना चाहिए साथ ही कहा कि विद्या भारती पूर्व छात्र पोर्टल विष्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है उस पोर्टल पर अधिक से अधिक विद्या भारती के छात्र/छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो इस अवसर पर शिवचरण शर्मा ने भी अपने विचार रखे | आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रथम छात्र हनुमान धाकड़ ने सभी छात्रों को सेवा कार्याे जैसे पानी की प्याउ लगाना, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण , गुरू पूर्णिमा पर गुरू का सम्मान करके, शहीद क्रांतिकारी स्मारक की स्थापना करके, कक्षा 10 व 12 में श्रेष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र/छात्राओं का सम्मान करने का कार्य अपने द्वारा किया जा सकता है शारीरिक जयकिशन घुसर ने अपने अध्ययनकाल में किस प्रकार गुरु के सकारात्मक प्रयासो का प्रभाव एक छात्र पर किस प्रकार पड़ता है उसका अपने स्वयं के कई प्रसंगो के माध्यम से बताया, राघव कुमावत द्वारा स्वरचित कविता सुनाई गई


