श्री मंसापूर्ण बालाजी महाराज को विशाल अन्नकूट का भोग शनिवार को
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भीलवाड़ा रोड स्थित श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर दीपावली पर्व विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन शनिवार शाम को। मंसापूर्ण बालाजी मंडल के सचिव हरीश शर्मा ने बताया की अन्नकूट महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा व हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री मंसापूर्ण बालाजी महाराज को 1500 किलो सब्जी व 100 किलो चावल-चवले का भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद यह प्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर श्री मंसापूर्ण बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
श्री मंसापूर्ण बालाजी महाराज को विशाल अन्नकूट का भोग शनिवार को
Leave a comment
Leave a comment


