हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ को मिलेगा लौह पुरूष एकता अवार्ड।

Published On:

Date:

हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ को मिलेगा लौह पुरूष एकता अवार्ड।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पंचायत समिति हुरडा के प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ को लौह पुरुष एकता अवार्ड। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो-नेपाल समरा ऑर्गेनाईजेशन के सयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर को जयपुर में होगा। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल प्रथम उपप्रधानमंत्री भारत सरकार की जयन्ती समारोह में लौह पुरूष एकता अवार्ड से सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है।
सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि वैश्विक शान्ति समरसता एंव चिचार प्रजेंटेशन में शिक्षा, चिकित्सा न्याय समाज सेवा, औधोगिक सेवा, प्रशासनिक सेवाओं की चयनित प्रतिभाओं में कृष्णा सिंह राठौर हुरडि प्रधान को लौह पुरुष एकता अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Comment

Related News