श्रीराम मंदिर मे अन्नकूट का आयोजन सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद पाया।

Published On:

Date:

श्रीराम मंदिर मे अन्नकूट का आयोजन सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद पाया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर का मुख्य श्रीराम मंदिर मे गुरुवार देर शाम को अन्नकूट का आयोजन किया गया। मंदिर मे विविध धार्मिक आयोजन किए गए व विशेष सजावट की गई तथा अन्नकूट का प्रसाद बनाकर महाआरती के बाद प्रसाद को कृषि मंडी परिसर मे सैकड़ो श्रद्धालुओ को वितरित किया गया। भक्तों ने श्रीराम मंदिर के महंत श्री चेतन दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर श्रीराम दरबार के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर व चेतन पेशवानी सहित शहर के गणमान्यजन , महिलाओ सहित सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News