प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में होगा भाजपा का युवा सम्मेलन—देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना होंगे मुख्य वक्ता
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कल सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जुटेंगे जिलेभर के युवा कार्यकर्ता
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में कल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक भव्य युवा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भरता का संकल्प मजबूत करना है।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश सहसंयोजक ओमप्रकाश भडाना उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा करेंगे।
मेवाड़ा ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इसे ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं की ऊर्जा को संगठित करने और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सम्मेलन में जिले की सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है, जहां वे स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए योगदान देने की शपथ भी लेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, युवा सम्मेलन जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़, सह संयोजक रौनक हिंगड, दीपक पाराशर, सीपी जोशी, अवधेश शर्मा, तेजप्रताप सिंह, शिव गुर्जर, अभिषेक जोशी, कुलदीप व्यास, अतुल शर्मा, पीयूष शर्मा, संपत जांगिड़, चेतन वैष्णव, अरविंद सेन, किरण सालवी, रतनलाल जाट सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



