राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष हनुमान सिंह से मिले विधायक डॉ. लालाराम बैरवाअजमेर में शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं, बोले- शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और पारदर्शिता को मिलेगी नई दिशा

Published On:

Date:

शाहपुरा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के नव नियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अजमेर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि हनुमान सिंह के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई ऊर्जा, पारदर्शिता और नवाचार के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव, प्रशासनिक कार्यकुशलता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण बोर्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।


डॉ. बैरवा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार होती है तथा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। ऐसे में नए अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बोर्ड शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेगा।


उन्होंने आशा जताई कि बोर्ड विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नवाचार आधारित योजनाओं को गति देगा, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।


Leave a Comment

Related News