गुलाबपुरा उपखण्ड सेवा शिविरो के समन्वयक राठौड़ ने शहरी सेवा शिविर मे पट्टे वितरित किए।

Published On:

Date:

गुलाबपुरा उपखण्ड सेवा शिविरो के समन्वयक राठौड़ ने शहरी सेवा शिविर मे पट्टे वितरित किए।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा द्वारा पूर्व जिला परिषद सदस्य व पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ लाम्बा को गुलाबपुरा उपखण्ड में आयोजित सेवा शिविरों का समन्वयक नियुक्त किया। सेवा शिविरो के समन्वयक राठौड़ ने गुलाबपुरा शहरी विकास शिविर में सहभागिता कर आमजन के कार्यों में सहयोग कर पालिका द्वारा बनाएं गए पट्टो का वितरण किये गये । सेवा शिविर समन्वयक राठौड़ ने पालिका अधिशाषी अधिकारी तेजभान सिंह मीणा से शहरी शिविरो मे किए जा रहे आमजन के कार्यो के बारे मे जानकारी ली। गुलाबपुरा उपखण्ड मे आयोजित किए जा रहे सेवा शिविरो के समन्वयक बनाये जाने पर हनुमंत सिंह राठौड़ ने कहा की भाजपा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत उपखण्ड मे चल रहे शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविरो होने वाले आमजन के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भाजपा संगठन को प्रत्येक शिविर की दी जायेगी।

Leave a Comment

Related News