महेश नवमी पर चारभुजा नाथ को छप्पन भोग अर्पित, 15 वर्षों से सेवा कर रहे डाड परिवार का हुआ सम्मान
स्वर्ण पोशाक में सजे चारभुजा नाथ, ध्वजा अर्पण और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मोनू सुरेश छीपा
भीलवाड़ा, 22 जून।
माहेश्वरी समाज के महापर्व महेश नवमी के अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट, भीलवाड़ा द्वारा बड़े मंदिर परिसर में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर मंदिर शिखर पर ध्वजा अर्पण की गई तथा भगवान चारभुजा नाथ को विशाल छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शांतिलाल डाड, सत्यनारायण डाड, संजय डाड, सुनील डाड एवं समस्त डाड परिवार द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार महेश नवमी के पावन अवसर पर दुग्धाभिषेक, भजन संध्या, ध्वजा-पताका अर्पण, महाआरती, छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक आयोजनों का निर्वहन किया जा रहा है।
इस अवसर पर भगवान चारभुजा नाथ के निज मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं को भगवान के स्वर्ण पोशाक में मनोहारी दर्शन कराए गए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल, अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद भदादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल मुकुंद राठी एवं रमेश जागेटिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने डाड परिवार की धार्मिक सेवाओं और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें चारभुजा नाथ की फ्रेम जड़ित तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भेरूलाल काबरा, राकेश पटवारी, के.जी. तोषनीवाल, देवेंद्र सोमानी, नरेंद्र डाड, सुरेश तोषनीवाल, विकास समदानी, श्याम सुंदर सोमानी, सत्येंद्र बिरला, मधु महाजन सहित समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
