चारभुजा मंदिर भूखंड पर चारदीवारी निर्माण प्रारंभ
भूमि पूजन के साथ नींव का शुभ मुहूर्त संपन्न
✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 28 नवंबर।
श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा चारभुजा मंदिर के खाली पड़े भूखंड (आराजी नंबर 1640, रकबा 16 बीसवा) पर चारदीवारी निर्माण के प्रथम चरण की शुरुआत आज विधिवत भूमि पूजन के साथ की गई। यह भूखंड पंचमुखी दरबार से रपट के बालाजी मार्ग के मध्य स्थित है।
भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने दीपक प्रज्वलित करवाया और परंपरानुसार पाँच पत्थर रखकर नींव भराई की रस्म अदा करवाई। चारभुजा नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस खाली भूखंड पर पहले चरण में चारों ओर चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थान सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रहे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल के नेतृत्व में ट्रस्टी मंत्री प्रहलाद भदादा, बालमुकुंद राठी, बद्रीलाल डाड, प्रमोद डाड, राकेश पटवारी, ओम मालू, रमेश बाहेती, रमेश जागेटिया, महावीर समदानी, कैलाश तोषनीवाल, संपत्ति ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अशोक काबरा, संपत्ति ट्रस्ट मंत्री एवं जिला मंत्री रमेश राठी, नगर सभा मंत्री संजय जागेटिया, महेश सेवा समिति सचिव राजेंद्र कचोलिया सहित दिलीप तोषनीवाल, राजेंद्र भदादा, राहुल डाड, सुरेश गटयानी, शिव गटयानी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


