डीटीओ जाकिर हुसैन का सेवानिवृत्ति समारोह
माला–पगड़ी एवं मोमेंटो से हुआ भव्य सम्मान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 28 नवंबर।
जिला परिवहन कार्यालय शाहपुरा में कार्यरत जिला परिवहन अधिकारी जाकिर हुसैन आज अपनी 37 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माला, पगड़ी और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
एमवीआई पोस्ट पर कार्यरत रामराज खाती ने बताया कि श्रीमान जाकिर हुसैन ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। समारोह में एमवीआई अनिल कायत, विवेक सिरोथा, कोस्तूब जोशी, यूडीसी सुरेश गुजर, उत्कर्ष शर्मा, उमेश मीना, विकास धाकड़, गार्ड स्वराज गुजर, अनिल शर्मा, बालजी शर्मा सहित अनेक अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने जाकिर हुसैन का हार्दिक स्वागत किया।
इसके पश्चात यातायात सलाहकार संघ द्वारा भी डीटीओ जाकिर हुसैन को माला–पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र मेहता, चंद्रप्रकाश नायक, दिनेश शर्मा, मिंकु रविदत्त, अंकित लढ़ा, अभिषेक शर्मा, शारुख खान, नरेश गुजर, रानू जाट, दीपक सुवालका, सुलेमान खान, लक्ष्मण, मुकेश शुक्ला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीमान रामराज खाती ने बताया कि जाकिर हुसैन ने अपने जीवन की शुरुआत 1988 से 1996 तक भारतीय सेना में सेवा देकर की। इसके बाद 1996 में उन्होंने जिला परिवहन विभाग में इंस्पेक्टर पद पर राजकीय सेवा ग्रहण की।
वर्ष 2020-21 में वे शाहपुरा जिला परिवहन कार्यालय में डीटीओ के पद पर नियुक्त हुए।
2022-24 तक वे केकड़ी एवं ब्यावर कार्यालय में सेवाएँ प्रदान करते रहे।
वर्ष 2024-25 में पुनः शाहपुरा में कार्यरत रहते हुए उन्होंने आज राजकीय सेवा से सेवा-निवृत्ति ग्रहण की।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, खुशहाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



