भाजपा युवा सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प — ओमप्रकाश भड़ाना
भाजपा सरकार ने युवाओं को न्याय दिलाया, पेपर लीक माफिया सलाखों के पीछे — प्रशांत मेवाड़ा
✍️ मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 28 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश सह-संयोजक ओमप्रकाश भड़ाना रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। मंच पर पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक उदयलाल भडाना, विधायक लालाराम बैरवा, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, महापौर राकेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का पथ तैयार होगा : ओमप्रकाश भड़ाना
युवाओं की भारी उपस्थिति को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं को स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को जीवन में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसी देश की आर्थिक नीति स्वदेशी आधार पर नहीं होती, तब तक वह विकसित नहीं बन सकता।
भड़ाना ने देश की स्वनिर्मित कोरोना वैक्सीन, हथियार और रक्षा तकनीक का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने स्व और स्वदेशी की भावना को जगाकर स्थानीय उद्योगों, कारीगरों, कलाकारों और मजदूरों को नई ऊर्जा दी है।
उन्होंने युवाओं को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ भी दिलाई।
कांग्रेस सरकार ने युवाओं पर कुठाराघात किया, भाजपा ने दिलाया न्याय : प्रशांत मेवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवा हितों से खिलवाड़ किया — चाहे पेपर लीक हों या भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद दो वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, और पेपर लीक गिरोहों को जेल भेजकर युवाओं को न्याय दिलाने का काम किया गया। मेवाड़ा के इस कथन पर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला।
अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं की भूमिका को बताया निर्णायक
पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया ने कहा कि विकसित राष्ट्र का आधार स्वावलंबी समाज है।
विधायक उदयलाल भडाना ने कहा कि जिले की युवा शक्ति प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक लालाराम बैरवा ने युवाओं से भारत के स्वाभिमान को पुनः स्थापित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी और महापौर राकेश पाठक ने युवाओं की क्षमता और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
सम्मेलन का संचालन सह-संयोजक रौनक हिंगड ने किया।
धन्यवाद सह-संयोजक पीयूष मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर शिवराज गुर्जर, सम्पत सुथार, लखन माली, ऊदल सिंह, चेतन वैष्णव, देवराज जाट, गजेन्द्र साहू, अर्पित समदानी, दीपक पाराशर, कुलदीप केडी, अतुल शर्मा, अजय यादव, पीयूष शर्मा, सुजीत मेवाड़ा, सीपी जोशी, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


