राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के तीस वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान, ‘न्याय आपके द्वार’ को लेकर बैठक आयोजित।

Published On:

Date:

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के तीस वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान, ‘न्याय आपके द्वार’ को लेकर बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित तीन माह के विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार” के अंतर्गत अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा विनोद कुमार अध्यक्षता में एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलकित शर्मा की उपस्थिति में अभिभाषक संघ गुलाबपुरा, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं पैनल अधिवक्ता के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाज़ा ने बताया कि स्थाई लोक अदालत जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का सबसे तेज एवं सरल समाधान उपलब्ध करती है जल आपूर्ति आवास शहरी स्वच्छता सड़क मरम्मत बिजली परिवहन स्वास्थ्य आवारा पशु नियंत्रण कचरा प्रबंधन आदि से संबंधित शिकायत पर स्थाई लोक अदालत और प्रभावी निस्तारण कर रही है। उन्होंने बताया कि आमजन को केवल एक सरल आवेदन पत्र भरकर अपनी समस्या बतानी है जिसके बाद स्थाई लोक अदालत न्यायिक निर्णय के माध्यम से समस्या का समाधान सुनिश्चित करती है। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से अपील की है कि वह स्वयं जागरूक होकर अपने मोहल्ले एवं शहर में भी जागरूकता फैलाएं। तालुका सचिव सुभाष भामू ने बताया कि उक्त बैठक में अभिभाषक संघ अध्यक्ष ललित धनोपिया, सचिव नेकीराज चौधरी, मोहम्मद शरीफ गौरी,कुदरत अली, सावरनाथ योगी, राजेंद्र रेगर एवं पीएलवी राजेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News