भाविप शाखा ने योग शिविर में किया सेवा कार्य
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित उपखंड स्तरीय योग शिविर में सहभागिता कर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया।
परिषद परिवार के सदस्यों ने योग शिविर में भाग लेते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। योगाभ्यास के उपरांत प्रतिभागियों के लिए शीतल पेय नींबू पानी की व्यवस्था की गई तथा अल्पाहार वितरण में भी सक्रिय सहयोग किया गया।
शिविर के सफल आयोजन एवं परिषद द्वारा किए गए सहयोग के लिए प्रशासन की ओर से परिषद परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल के सानिध्य में कन्हैयालाल सोनी, किशोर राजपाल, अनुराग चौधरी, सागर नुवाल, मातृशक्ति महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया, भगवती देवी मूंदड़ा, ज्योति दिनवानी एवं चन्द्रा जीवनानी सहित अन्य सदस्यों ने सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया।
